बुधवार, 29 अप्रैल 2015

vichar

 एक विचार -  सहज नही है किसी भी व्यवसाय को करना क्योकि हर कार्य और व्यवसाय मे दायित्व और तनाव दोनों होते है | जब हम  कार्य शाला में जाते है तो वहां अनेक प्रश्न  अनेक समस्याओं का जंगल होता है जिनका समाधान करने की पगडंडी भी वहींसे निकलेगी  आप किसी भी व्यवसाय के प्रशासनिक क्षेत्र की इकाई में होते है  |  तो आप को महसूस होगा कि आप अकेले है  ;   आपके सहयोगी कितने आपके साथ है  यह भी आप नही जान पाते | ऐसे में हमे अपने भीतर निर्णय लेने की क्षमता को विकसित  करनी  होगी | इसके साथ  ही  आपका  कौशल सक्षम होना चाहिए जो हर चुनौती का सामना कर सके | प्रबंधन के साथ प्रशासन का चातुर्य भी हो | प्रबंधन और प्रशासन  का चातुर्य हर क्षेत्र में अनिवार्य है | चाहे चिकित्सा -क्षेत्र हो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या तकनीकी क्षेत्र हो  कई बार ऐसा देखा गया है   कि प्रबंधन और प्रशासन में समन्वय नही होता इससे अव्यवस्था और तनाव होता है | विभिन्न विभागों मे   अधिकारियों की नियुक्ति करना ;कार्य विभाजन करना प्रबंधन है | विभिन्न विभागो में कार्य सही हो रहा यह देखना और उसके अनुसार निर्णय लेना आवश्यक है | जब हम किसी भी कार्य क्षेत्र में उतरते है तो निजी हितों को छोड़ना पड़ता है जब हम किसी पद पर है तो पदेन अनेक दायित्व जुड़ जाते है | जिस कुर्सी पर हम बैठे हैवहां एक रोशनदान है जहां से अनेक आँखें देख् रही है  काम तो सही होना ही चाहिये | कौन सा व्यवसाय आराम वाला है यह सोच उचित नही है  यह सोच् व्यवसाय का चयन  करने के बाद खत्म हो जानी  चाहिए ||

गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

DHARTI

धरती दिवस के उपलक्ष्य में लिखी कविता "कल्पना के गीत तुमने-----" उत्कृष्ट रचना है जो यह स्मरण कराती है कि धरती  हमारी माँ है |माता: भूमि: पुत्रो अहम् पृथिव्या:|| धरती मेरी माता है में उसका पुत्र हूँ | धरती सदा अपनी  संतान  के लिए मंगल कामना करती है | यह धरती  उत्सव मेलों से भरी है लेकिन मानव के स्वार्थ ने इसको विद्रूप बनाना शुरू कर दिया है | इसको चाहिए समता ममता और शुभ संकल्प के दीपों की आराधना | इसको सत्य शिव सुन्दरम्‌ के पुष्प चाहिए || क्षमता न्याय प्रियता के गीत इसको पसंद है |यह नही चाहती कि सकीर्ण मानसिकता की कीचड़ इसके आँचल अपावन करे | जब कभी भी यह शोषण के दानव को विहंसता देखती  तो हिल जाती है | यह क्रोधित होती है |इसका यह क्रोध कभी अतिवृष्टि तो कभी भूकंप के रूप में प्रकट होता है | धरती चाहती है कि इसके आँगन में श्रम की  पूजा हो  | श्रमिक  को उसकी मेहनत फल मिलें |  धरती -पुत्रों के श्रम का सम्मान होना चाहिए -- वैखरी का भाव है---
         तुम धरती के बेटे . मिट्‍टी में रच पच कर  बीजों की लहलही फ़सल का स्वर्ग बनाते |                          
          हल की फालो की तीखी कलम बनाकर ; धरती के सीने पर महाकाव्य लिख  जाते |
श्रद्धा और वंदन का भाव  धरती के बेटे को समर्पित है |

बुधवार, 22 अप्रैल 2015


 कल्पना के गीत तुमने बहुत गाये |
 लो धरा का गीत सुन लो में सुनाता ||
      वक्ष से जिसके सुधा की  धार बहती |
      वह  धरा जो पावनी मंगलमयी  है||
      चेतना के स्पर्श से जड को जगाती |
      मातृ रूपा वत्सला मंगल मयी  है ||
  उस धरा -वंदन - नमन के स्वर सुनता |
  लो धरा का गीत सुन लो  में सुनाता ||
     यह धरा है :  आदमी रहता यहाँ  है |
     आदमी जो सृष्टि की अनुपम कला है |
     आदमी है : प्यार का उत्सव  यहाँ है ||
     राग का  आलोक ऐसा फिर  कहाँ ?          
 मानवी उत्कर्ष की   गाथा    सुनाता |
 लो धरा का गीत सुन लो ; में सुनाता ||
     यह धरा तो उत्सवों -मेलों भरी है |
    चटखती  कलियां यहाँ मधुरस लुटाती |
    नूपुरी  झंकार की  मादक हँसी   भी
    खेत की पकती फ़सल के गीत गाती
 धरा के मधु मिलन के चिर स्वर सुनाता ----  वैखरी का भाव- कवि  के. जे. भटनागर
लो-----------------------------------------आशा भटनागर


   















\


     

सोमवार, 16 फ़रवरी 2015

niid

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में- "नीड़ बन जाता " -- कर रही  लीलामय   आनन्द
                                     महचिति सजग हुई सी व्यक्त
                                      विश्व का उन्मीलन  अभिराम
                                     इसी में  सब   होते  अनुरक्त - > कामायनी से
समस्त सृष्टि शिवमय है सर्वत्र आनन्द की वर्षा होती है | शिव की लीला का ही मधुर नर्तन सर्वत्र है शिव चेतना अव्यक्त - व्यक्त दोनोँ रूपों में है शिव पुराण  में शिव ने श्री मुख से कहा है "में संसार की उत्पत्ति रक्षा और सन्हृति  करने वाला हूँ" |यह लीलमय संसार जो दिखायी देता है |परम् आनन्दमय है |इसमे शिव की  लीला के इन्द्रधनुषीयरंग है  जिसे उन्होने शक्ति के साथ मिलकर रचा है |   शिव जन मानस के श्रृंगार  है थोड़ी सी पूजा से  प्रसन्न होने वाले आशुतोष है भोले नाथ है | मानवता के कल्याण के लिए शिव गरल पान करके  नील कंठी बने | शिव ने दी है यह शिक्षा -रे मानव  लोक मंगल के लिए  तो  जहर पीने की वृत्ति रखनी चहिये  अर्थात् सारी बुराइयों कष्टों  को अपने ऊपर ले कर अन्यों के लिए मंगल कामना रखो |जो नयन [नेतृत्व ] करते है ;जिनके कंधों पर देश का दायित्व है उनके लिए तो शिव मूर्त्तिमान  प्रतीक हैं |उन्हें तो शिव- चेतना से रोम- रोम रंग लेना चहिये |शिव सिर पर गंगा पवित्रता की प्रतीक हैं | चंद्रमा शीतलता का प्रतीक हैं तीसरा नेत्र अग्नि का प्रतीक है | जो कामदेव को भस्म  करती है सर्प दुष्टों का प्रतीक हैं  जो हर समय फन मारने की तैयारी में रहते हैं | विषपान लोक अपवादों की पीड़ा सहन करने काप्रतीक हैं |  शिव नग्न रहते हैं  उनका व्यक्तित्व पारदर्शी हैं धन पद सब भक्तों के लिए हैं भस्म रमाते हैं इसका अर्थ हैकि शिव वासनाओ से मुक्त है | पार्वती उनकी शक्ति है शक्ति बिना शिव शव हैं|गणेश विघ्न हर्ता है कर्तिकेय  देवताओ के सेनापति है जो सत् की रक्षा के लिए तत्पर हैं | शिव के प्रतीक आज सबके वर्गो  के लिए ग्रहण  करने योग्य हैं | शिवमय होने पर  संपूर्ण विश्व सुंदर नीड़ बन जाएगा  | जिसमे लोक मंगल का दीप  जलेगा
     सब भेद भाव   भुलाकर
     दुःख -सुख को दृश्य बनाता |
     मानव कह रे!  "यह मै हूँ "
     यह विश्व नीड़ बन जाता

                         
                                   

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2015

 डा. के. जे. भटनागर की कविता "उत्सव" का विश्लेषण - इस कविता में कवि ने संसार के मंगलमय स्वरूप को प्रस्तुत किया है | सारी सृष्टि में मधुर रागिनी सरस धारा बहती रहती है | परम पिता परमात्मा की मधुर लीला में डूबने का क्षण है सारी सृष्टि मे शिव चेतना की  व्याप्त है ; इसमे बहती है लोक मंगल की गंगा  || सारी सृष्टि में विराट् चेतना  का वैभव है राधा की पायल की प्रणव ध्वनि  कण-कण में व्याप्त है यह सब में प्राण  चेतना भरती है उसमें जो लीन होजाता है वह परम आनन्द को प्राप्त होता है | भीतर से उत्पन्न आनन्द  ही सत्य है  | यही रागात्मक वृत्तियों का जनक है लेकिन भौतिकता जड़ अस्थायी भावों को जन्म दे रही है ये भाव वासना परक है और कुछ दिनों में मृतप्राय: हो जाते  है कवि विराट् चेतना का आह्वान करता है जिससे वैदिक मंत्रों के समान उठते श्वासो की सरगम साध सके जिससे आत्मा -परमात्मा  का साक्षात्कार हो सके |यही सच्चा प्रणय है  प्रेम तो परमात्मा का रुप जो कभी राधा की पायल में दिखता है तो कभी  मीरां के इक तारे में दिखता है | कवि की पूरी कविता  मेरे नोट उत्सव  में उल्लखित हैं अवश्य पढे

utasav


 मंगल उत्सव -----| रचयिता के. जे. भटनागर 
  यह मंगल उत्सव का क्षण है |
     उस मधुमय की लीला   चेतन  |
     उस विराट् का  वैभव   नर्तन |
     उसके पदचापो की    अस्फुट 
     ध्वनि मिश्रित पायल की रुनझुन |
  कण-कण अणु-अणु में बिखरी जो :
   सुन तन्मय होने का   क्षण है || यह-----
       नीरस   शोभा हीन  जगत्   के 
     ये भौतिक  बंधन   जड़  लगते |
     रूखे   ह्रदयहीन  बंधों    के 
     निर्मम भावों  के  शव   ढोते ||
 उस उल्लास   मधुर    सागर में 
 डूब डूब  तिरने का  मन  है || यह--------
    तुम आओ :   विराट् बाहों में
    लो मुझको सायास बाँध  लो
    आलोकों के मधु वैभव मे
श्वासो के उदगीथ साध   लो 
 प्रिय के मधुर  मिलन के क्षण में 
    जाग-जाग सोने का  मन  है | यह------शब्द रंग -आशा भटनागर




रविवार, 25 जनवरी 2015

darpan

गणतन्त्र का दर्पण कौन? 26 जनवरी 2015 को सम्पूर्ण भारत  गणतन्त्र की 65 वी वर्षगाँठ मना रहा है |विश्व सरोवर में भारत सरसिज की भाँति सुशोभित है जिसकी पँखुड़ी-पँखुड़ी गणतन्त्र को नमन करती है|  गणतन्त्र अर्थात् जनता का शासन || सुशासन हेतु नियमों का समूह लिपि बद्ध किया गया जिसे संविधान  कहा जाता है | दृढ़ संकल्प के साथ संविधान सभा ने देश के हित में इसे स्वीकार  करते लिखा -दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26-11-49 ई. {मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी;संवत्‌ दो हजार छ:} को एतद् द्वारा  इस  संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्म-अर्पित करते है | 26जनवरी 1950 को पूर्ण संकल्प और उत्सव के साथ संविधान लागू कर दिया गया |भारत मेंस्वस्थ गणतन्त्र स्थापित होगया | जनता की गरिमा का अरुणोदय हुआ | भारत का राष्ट्रपति भी वंशानुगत या राजवंश से सम्बन्धित ना होकर   जन प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचित होता है | यह पद गणतन्त्र का गौरव है | आज पूरा भारत उत्सव के रंग में है लेकिन गणतंत्र एक ऐसा  स्वच्छ दर्पण तलाश रहा है जिसमे वह अपनी छबि  देख सके |गणतन्त्र उत्तरसे आने वाली सर्द हवाओं से भी कांपता है और पश्चिम की धूल भरी आँधी भी इसे डराती रहती है फिर जब वह् सुरक्षित जगह संसद में जाता है और वह सोचता है कि यहां तो समस्याओं का   समाधान होगा लेकिन  यहां का कोलाहल उसे घुटन  देता है वह स्वयं को अस्वस्थ मह्सूस करता है | संसद गणतन्त्र का सबसे पहला और बड़ा दर्पण है  जहां स्वस्थ वाद- विवाद के द्वारा समस्याओं की समाधान की छबि दिखती है लेकिन कुछ समय से ऐसा महसूस हो रहा है कि संसद   जन-भावनाओं का दर्पण  ना होकर रणक्षेत्र है |महत्त्व हीन समस्याओं  को लेकर  बहस करना नारे लगाना संसद की गरिमा के आगे प्रश्न वाचक चिह्न लगाता है | इससे देश का विकास अवरूद्ध होता है | गणतन्त्र क्षत-विक्षित होता है | छोटे हितों को लेकर संसद को रणक्षेत्र  में बदलना अनुचित है | इससे विश्व क्षितिज पर भारत की  छबि को ग्रहण लगता है |राजनैतिक दल गणतन्त्र के दूसरे दर्पण है इनके माध्यम से गणतन्त्र को प्राणवायु मिलती है | इस दर्पण का  स्वच्छ होना बहुत आवश्यक है |राजनैतिक दल स्वार्थ की चौसर पर नीति की द्रौपदी को दाँव पर ना लगाये | राष्ट्र रूपी देवता को समर्पित होकर  कार्य करे| अनुचित बहस ना  करके कार्य शैली को  जनता के अनुकूल बनाये शक्ति के मद में कर्तव्य ना कुचला जाए वह जन सेवक है जनता उनकी भाग्य निर्माता है वो नही |तीसरा दर्पण स्वस्थ मीडिया है | गणतंत्र की  तस्वीर साफ दिखे इसलिए सब दर्पण अपनी  अपनी सफाई करे | अंत में 66वे गणतंत्र को नमन |