गुरुवार, 10 जुलाई 2014

bujat

मोदी सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट अच्छा है | इसमे विकास की नई आशा है| प्रधान मंत्री ने अपने आशा वादी दर्शन को इस बजट का आधार बनाया है |  बजट में रक्षा :   चिकित्सा  सुविधा ; स्मार्ट शहर कृषि  एवम  वरिष्ठ  नगरिको का ध्यान रखते हुए  बहुत बड़ी  राशि का  प्रावधान रखना  स्तुत्य है  |  महिला सुरक्षा पर लगभग 150 हजार करोड़ और बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर  लगभग 100 हजार करोड़  का प्रावधान श्लाघनीय है | स्मार्ट सिटी के साथ  सस्ते घर की योजना भी अच्छी है नमामि गंगे योजना पर दो हजार करोड़ की योजना अत्यन्त   शुभ है| इसके साथ ही नदियों को जोड़ने की योजना श्रेयस्कर है इससे कई समस्याओं का हल होगा |
                    चिकित्सा सम्बन्धी सुविधा दी जाने के सन्दर्भ में मेदंता  के मुख्य प्रबन्धक  डॉक्टर त्रेहन ने प्रशंसा की है | रोज़मर्रा की वस्तुयें  सस्ती करने की योजना उचित है कोस्मेटिक का महंगा होना कोई अर्थ  नही रखता है  | गाँवों  का विकास  बिजली  पानी की सुविधा  देने की योजना  भारत माता को नमन है क्योकि  भारत माता ग्राम वासिनी है | बजट  में  हर पहलू का स्पर्श किया है | विकास के कई द्वार खोले है सारे दरवाजो से देश विकास  का विकास हो इसी संकल्प  को लेकर प्रधान मंत्री की टीम आगे बढ़ेगी |टेक्निकल शिक्षा पर बल दिया है | देश के सभी बच्चों के  लिए  शौचालय पेय जाल सुविधा देने का प्रावधान उत्तम  है| सर्वं शिक्षा अभियान पर 28635 करोड़ रुपये  का प्रावधान मंगलकारी सोच है |  स्वच्छ भारत स्वच्छ मानवीय संसाधन  आज की अपेक्षा है |कुल मिलाकर बजट अच्छा है सरकार को बधाई 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें